कल लॉन्च होगा Infinix GT 20 Pro 5G स्मार्टफोन, गेमिंग फोन में होंगे बेहतरीन फीचर्स
Infinix अपना नया गेमिंग फोन Infinix GT 20 Pro 5G को लॉन्च कर रहा है। इस फोन को कंपनी 21 मई 2024 यानी कल अपने ग्राहकों के लिए पेश कर देगी। बता दें कि कंपनी का यह फोन गेमिंग डिस्प्ले चिप के साथ लॉन्च होने जा रहा है। यदि आप भी अपने स्मार्टफोन पर गेम खेलने का मजा लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
क्या होगी इस फोन में खासियत
Infinix GT 20 Pro 5G का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर तैयार किया गया है। इस पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने इस फोन को 144 हर्ट्ज एसोलेड बेजेल लेस डिस्प्ले के साथ लेकर आ रही है।

Mecha Loop Lighting के साथ आएगा फोन
गेमर्स को लुभाने के लिए यह नया गेमिंग फोन एक खास डिजाइन के साथ मार्केट में पेश होने जा रहा है। Infinix GT 20 Pro 5G को कंपनी Cyber Mecha Design के साथ ला रही है। Infinix GT 20 Pro 5G को Mecha Loop Lighting के साथ लाया जा रहा है।
Infinix GT 20 Pro 5G फीचर्स
फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो यह 6.78 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा और यह फोन 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया जा रहा है। यह नया फोन Media Tek Dimensity के पॉवरफुल चिपसेट 8200 अल्टीमेट के साथ आएगा। Infinix GT 20 Pro 5G फोन 90 FFS गेमिंग के साथ डेडिकेटेड गेमिंग डिस्प्ले चिप से लैस होगा।
फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 12GB LPDDR5X रैम और 256GB OFS3.1 स्टोरेज के साथ लाया जाएगा और यह फोन VC Liquid Cooling से लैस होगा। कंपनी अपने इस नए फोन को 5000mAh बैटरी के साथ पेश करेगी, जो कि 45 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बता दें कि ग्राहक इस फोन को 3 कलर ऑप्शन Mecha Orange, Mecha Silver और Mecha Blue में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








