Home
Mobile

Infinix GT 20 Pro की इस साइट पर होगी बिक्री, तगड़े फीचर्स के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Infinix GT 20 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है। कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

लेकिन हाल ही में इस आगामी फोन के डिजाइन और डिस्प्ले की जानकारी सामने आई थी। अब इनफिनिक्स ने अपने इस अपकमिंग फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। इस फोन को जीटी वर्स गेमिंग इकोसिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें कूलिंग फैन और गेमिंग माउस भी मिलेगा।

Infinix GT 20 Pro की इस साइट पर होगी बिक्री,भारत में जल्द होगा लॉन्च

Infinix GT 20 Pro की इस साइट पर होगी बिक्री- इनफिनिक्स के जारी किए गए टीजर से यह कंफर्म हो चुका है कि, Infinix GT 20 Pro की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। ऑधिकारिक तौर पर इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

Infinix GT 20 Pro के फीचर्स- उम्मीद की जा रही है कि, इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट को ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 144Hz एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स, टच सैंपलिंग रेट 360Hz होगा।

Infinix GT 20 Pro की इस साइट पर होगी बिक्री,भारत में जल्द होगा लॉन्च

इसके साथ ही इसके सेंटर में पंच-होल कटआउट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट मिलेगा। जो 12GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज से पैक होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 108MP सैमसंग HM6 सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा होगा। इसके अलावा, हैंडसेट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी।

Infinix GT 20 Pro की इस साइट पर होगी बिक्री,भारत में जल्द होगा लॉन्च

इनफिनिक्स के इस फोन का सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi, Samsung, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूजर्स को डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix gt 20 pro Flipkart availability confirmed ahead of launch know specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X