Infinix ने नया गेमिंग स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस
Infinix ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 20 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए, Infinix GT 10 Pro का सक्सेसर है। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। फिलहाल इस फोन को कंपनी ने सऊदी अरब में पेश किया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।
Infinix GT 20 Pro स्पेसिफिकेशंस - Infinix के इस लेटेस्ट फोन में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है।

इसमें बेजल्स काफी स्लिम है। कंपनी की मानें तो बॉटम बेजल्स केवल 2.1mm के हैं। इतना ही नहीं इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट कंपनी ने शामिल किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को पेअर भी दिया गया है। इसके अलावा यह फोन 12GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

इसमें कंपनी ने खास गेमिंग डिस्प्ले चिप Pixelworks X5 Turbo भी दिया है, यह फोन गेम ऑप्टिकल ऑप्टिमाइजेशन फीचर से पैक्ड है। आपको बता दें, यह फोन 120fps तक गेमिंग फ्रेम रेट्स को सपोर्ट करने में सक्षम है।
ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14 आधारित XOS 14 पर रन करता है। वहीं कंपनी का कहना है कि, इस फोन को वह दो बड़े Android OS अपडेट भी देगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108MP के मेन कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के दो लेंस दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल रहा है।
अपने इस फोन में पावर देने के लिए कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 5000mAh बैटरी दी है। यह फोन तीन साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देगी।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, IR ब्लास्टर, USB-C पोर्ट का सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth और GPS दिया गया है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आ रहा है।
Infinix GT 20 Pro कीमत- इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो के 8GB/ 256GB स्टोरेज की कीमत SAR 1299 (करीब 28,800 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Mecha Blue, Mecha Orange और Mecha Silver तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications