Infinix GT 20 Pro की लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 21 मई को होगी एंट्री
Infinix अपना नया हैंडसेट GT 20 Pro को भारत में 21 मई को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट प्रोसेसर, 108 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ 12GB रैम दिया है। देश में आने से पहले ही कंपनी ने इसकी प्राइस रेंज का खुलासा कर दिया है। तो आइए आगे आपको इसकी डिटेल्स बताते हैं।
Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन की बिक्री देश में Flipkart के जरिए की जाएगी। कीमत की बात करें तो इस फोन की देश में कीमत 25 हजार रुपये से कम तय की जाएगी।अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

इस फोन की माइक्रोसाइट को भी कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले लाइव कर दिया है। Infinix GT 20 Pro में आपको बैक पैनल में अट्रैक्टिव एलईडी लाइट्स दिया गया है। Infinix GT 20 Pro को मेचा ब्लू, मेचा सिल्वर और मेचा ऑरेंज तीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
इस प्राइस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Realme Narzo 70 Pro 5G, Samsung Galaxy M55 5G और OnePlus Nord CE 4 फोन्स से होगा। आपको बता दें, सऊदी अरब में इस फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जहां इसकी कीमत SAR 1,299 (करीब 28,800 रुपये) है।

Infinix GT 20 Pro फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर शामिल किया गया है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्ड XOS 14 पर काम करता है।
इसके अलावा इस फोन में 8GB रैम और 12GB LPDDR5X रैम ऑप्शन के साथ इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। GT 20 Pro में कैमरा सेटअप की बात करें तो 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके सात ही इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हैं।


Click it and Unblock the Notifications








