Home
Mobile

Infinix GT 30 5G+ Launch: गेमिंग ट्रिगर्स और Xboost AI के साथ बनेगा ‘गेमर्स का नया हथियार'

Infinix GT 30 5G+ Launch: जब भी हम गेमिंग फोन की बात करते हैं तो आमतौर पर लोग बड़े गेमिंग फोन ब्रांड्स को ही जानते हैं, जिसमें Asus या iQOO को शामिल किया गया है। हालांकि कुछ समय पहले ही Infinix ने गेमिंग फोन जगत में कदम रखा और बजट-गेमर्स के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। अब कंपनी ने अपने Infinix GT 30 5G+ को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो इस प्राइस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें बिल्ट-इन गेमिंग ट्रिगर्स और Xboost AI गेमिंग तकनीक मिलेगी।

ये फोन उन लोगों के खास है, जो कम बजट में बेहतरीन गेमिंग फोन है। यहां हम इस अपकमिंग फोन के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही समझेंगे कि ये बाकी फोन से कैसे अलग है।

Infinix GT 30 5G+ बनेगा ‘गेमर्स का नया हथियार'

क्यों ये फोन बाकी गेमिंग फोन से अलग?

ज्यादातर बजट स्मार्टफोन में हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले तो मिल जाता है, लेकिन फिजिकल गेमिंग ट्रिगर्स की कमी गेमर्स को खटकती है। ये ट्रिगर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो BGMI, Call of Duty Mobile, Free Fire Max जैसे शूटिंग गेम्स में प्रोफेशनल लेवल का कंट्रोल चाहते हैं। इस कमी को पूरा करते हुए Infinix ने नया फोन पेश किया है। आइए जानते हैं कि ये क्यों खास है।

90fps BGMI गेमिंग सपोर्ट: इस प्राइस रेंज में इतने स्मूथ फ्रेम रेट की पेशकश कम ही फोन करते हैं।

Xboost AI इंजन: ये गेम के दौरान बैकग्राउंड ऐप्स को मैनेज करता है और फोन की परफॉर्मेंस को ऑटोमैटिक बूस्ट करता है।

कस्टमाइजेबल लाइट्स: फोन के बैक पर लगी RGB लाइट्स सिर्फ शोकेस के लिए नहीं हैं, बल्कि ये इन-गेम नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट के हिसाब से भी रिएक्ट कर सकती हैं।

गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया डिस्प्ले

Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी और तेज रिफ्रेश रेट गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाएगा।

फोन का डिजाइन साइबरपंक स्टाइल पर आधारित है, जिसमें Pulse Green, Cyber Blue और Blade White जैसे कलर ऑप्शंस मिलते हैं। Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसे स्क्रैच और हल्के गिरने से बचाता है, जो हर गेमर के लिए जरूरी है।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 SoC लगाया गया है, जो पावर-एफिशिएंट और गेमिंग-फ्रेंडली दोनों है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा।

Infinix AI और Xboost AI

सामने आई लीक में पता चला है कि इस डिवाइस में कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। यह लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ठंडा रखने के लिए खास हीट मैनेजमेंट है। ये डिवाइस Flipkart और Infinix इंडिया स्टोर पर उपलब्ध होगा, और इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग 8 अगस्त को होगी।

क्यों है ये फोन गेमर्स के लिए खास?

अक्सर बजट स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस और गेमिंग फीचर्स में समझौता करना पड़ता है। Infinix GT 30 5G+ इस ट्रेंड को तोड़ रहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास है।

फिजिकल ट्रिगर्स: बिना कोई एक्सटर्नल गेमिंग कंट्रोलर खरीदे, प्रो लेवल शूटर गेमिंग एक्सपीरियंस।

AI गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन: लंबी गेमिंग के दौरान बैटरी और हीट दोनों पर कंट्रोल करने में मदद करता है।

कस्टम लाइटिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट: यह हर गेम सेशन को पर्सनलाइज्ड बनाने की क्षमता रखता है।

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो बजट में फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग फीचर्स लाए, तो Infinix GT 30 5G+ इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix GT 30 5G+ Launching on August 8 First Budget Gaming Phone with Triggers and Xboost AI in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X