Home
Mobile

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Infinix का नया गेमिंग फोन; चेक करें फीचर्स और स्पेक्स

Infinix GT 30 Pro Launch: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने ऑफिशियली अपने एक नए गेमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम 'GT 30 Pro' होगा, जिसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर में उपलब्ध होगा। GT 30 Pro में पीछे की तरफ RGB LED लाइटिंग भी होगी, जो इसके पिछले मॉडल की एक खासियत है, जो इसे गेमर्स के लिए खास बनाता है। यहां हम इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

108MP कैमरा वाला Infinix GT 30 Pro भारत में इस दिन लेगा एंट्री

फोन में क्या होगा खास

बता दें कि GT 30 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, इससे एक बात तो तय है कि इस फोन के ज्यादातर फीचर्स हमारे समान हो सकते हैं।

इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहद ही शानदार विजुअल देता है।

डिवाइस हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) के तहत 1100 निट्स ब्राइटनेस तक जाता है, और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो GT 30 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर होगा, जिसे LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है। यह मल्टीटास्किंग और तेज डेटा एक्सेस के साथ आता है।

कैमरा और बैटरी फीचर्स

कैमरा की बात करें तो फोन में एक डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का मुख्य सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी शूटर है।

इस डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी है।

सॉफ्टवेयर और OS सपोर्ट

GT 30 Pro Android 15 पर आधारित Infinix के कस्टम XOS 15 पर काम करेगा। साथ ही इसे दो प्रमुख Android अपडेट और तीन साल का सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया गया है।

भारत में इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम कीमत लॉन्च के समय ही तय की जाएगी। बता दें कि मलेशिया में इसे MYR 1,299 यानी लगभग 26,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X