Infinix या iQOO? किसका नया फोन होगा बेस्ट; किस फोन को खरीदना होगा फायदेमंद
Infinix GT 30 Pro vs iQOO Neo 10R: Infinix ने भारत में Infinix GT 30 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने कई शानदार फीचर्स पेश किए हैं। इस तरह के फोन स्मार्टफोन मार्केट में गेमिंग और परफॉर्मेंस को लेकर कम्पटीशन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि Infinix और iQOO ने अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro और iQOO Neo 10R लॉन्च किए हैं।
दोनों ही डिवाइस दमदार फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, लेकिन सवाल यह है कि 27,000 रुपये के बजट में कौन सा फोन ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
Infinix GT 30 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहतर बनता है।
इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाती है।
वहीं iQOO Neo 10R में भी 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसका रेजोल्यूशन थोड़ा ज्यादा (2800x1260 पिक्सल) है। यह फोन भी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और HDR10+ सर्टिफाइड है। IP65 रेटिंग के साथ यह थोड़ा ज़्यादा ड्यूरेबल भी माना जा सकता है।
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोनों का डिस्प्ले लगभग बराबर है, लेकिन iQOO Neo 10R का रेजोल्यूशन और प्रोटेक्शन Infinix से थोड़ा बेहतर है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Infinix GT 30 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो एक नया ऑक्टा-कोर चिप है और 5G सपोर्ट करता है। यह फोन 8GB/12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके साथ ही गेमिंग के लिए इसमें GT Gaming Kit सपोर्ट है जिसमें मैग्नेटिक कूलिंग फैन और केस भी दिए गए हैं।
iQOO Neo 10R की बात करें तो Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इस सेगमेंट में टॉप परफॉर्मेंस प्रोसेसर माना जाता है। इसके अलावा इसमें 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं और RAM भी 8GB या 12GB तक हो सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में iQOO का Snapdragon 8s Gen 3, Infinix के चिपसेट से बेहतर है। इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन में भी इसमें ज्यादा है।
कैमरा सेटअप
Infinix GT 30 Pro में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है। कैमरा आउटपुट डिटेल्स में अच्छा है लेकिन इसमें अल्ट्रावाइड या डेडिकेटेड डेप्थ/मैक्रो सेंसर नहीं दिया गया है।
iQOO Neo 10R में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। iQOO का कैमरा सेटअप ज़्यादा वर्सेटाइल और बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K@60fps तक सपोर्ट देता है।
कैमरा के मामले में iQOO Neo 10R काफी बेहतर है, क्योंकि Infinix में अल्ट्रावाइड या डेडिकेटेड डेप्थ/मैक्रो सेंसर नहीं दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Infinix GT 30 Pro में 5,500mAh बैटरी है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस कीमत में वायरलेस चार्जिंग इस प्राइस सेगमेंट में एक खास फीचर है।
iQOO Neo 10R में 6,400mAh की बड़ी बैटरी है और यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है।
जहां iQOO बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है, वहीं Infinix वायरलेस चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधा देता है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
Infinix GT 30 Pro में Android 15 बेस्ड XOS 15 UI के साथ आता है और 2 साल के Android अपडेट व 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करता है।
iQOO Neo 10R में Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है और 3 साल के Android अपडेट तथा 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलता है। सॉफ्टवेयर अपडेट में iQOO बेहतर ऑप्शन है।
कीमत और ऑफर्स
Infinix GT 30 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
iQOO Neo 10R के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
कौन-सा फोन है बेस्ट?
अगर आप एक गेमिंग एक्सेसरीज, वायरलेस चार्जिंग, और स्टाइलिश डिजाइन की तलाश में हैं, तो Infinix GT 30 Pro आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
वहीं, अगर आपको टॉप-नॉच परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए तो iQOO Neo 10R ज़्यादा वैल्यू ऑफर है।


Click it and Unblock the Notifications





