Infinix Hot 20S 'HyperVision' डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ, जानिए क्या है खास फीचर्स और कीमत

Infinix Hot 20S: Infinix ने सोमवार को फिलीपींस में Hot 20S स्मार्टफोन लॉन्च किया। नया हॉट 20 सीरीज का स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी96 प्रोसेसर से लेस है और इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Infinix Hot 20S 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है।
Infinix Hot 20S: Price and Availability
Infinix Hot 20S को Shopee पर 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए PHP 8,499 (लगभग 12,200 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भारत में कब लॉन्च पर कोई पता नहीं है। हालांकि, Infinix Hot 20 5G सीरीज़ 1 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज़ में दो डिवाइस, Hot 20 5G और Hot 20 Play शामिल होने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि Hot 20S इस लिस्ट में जगह बनाएगा या नहीं।
Infinix Hot 20S Specifications
इनफिनिक्स हॉट 20एस में 6.78 इंच का IPS TFT पैनल है, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। कंपनी पैनल को हाइपरविजन गेमिंग-प्रो डिस्प्ले कहती है। डिवाइस Helio G96 SoC से लेस है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
पीछे की तरफ, Infinix डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग शूटर है। डिवाइस शीर्ष पर XOS 10.6 UI के साथ Android 12 OS पर बूट होता है।
यह सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डिवाइस में 18W चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







