Home
Mobile

Infinix HOT 30 5G, Poco C51 की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

स्मार्टफोन ब्रांड Infinix और Poco के लेटेस्ट बजट फोन्स की आज पहली सेल हैं। जिसके तहत आप कम बजट में दमदार फीचर्स से लैस फोन खरीद सकते हैं। एक तरफ इनफिनिक्स जहां अपने हैंडसेट Infinix HOT 30 5G पर कई बंपर ऑफर दे रहा है, वहीं Poco C51 Airtel Exclusive को आप 6 हजार से भी कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले धांसू फीचर्स तक की जानकारी डिटेल्स में बताते हैं। जिससे आप अपने बजट के अनुसार सही फोन का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

Infinix HOT 30 5G पर ऑफर्स

Infinix HOT 30 5G को कंपनी ने हाल ही में 14 जुलाई को लॉन्च किया था। जिसमें आपको 4GB+128GB इंटरनल स्टोरेज 8GB+128GB दो स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जिसे पहली सेल में कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट को 12 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ और टॉप वेरिएंट को 20 प्रतिशत डिस्काउंट में आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी आपको इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

Infinix HOT 30 5G, Poco C51 की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

यहां से करे ऑर्डर

Infinix HOT 30 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होगी। जिसके बाद कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से कस्टमर्स इस न्यूली फोन Infinix HOT 30 5G को खरीद सकते हैं।

Poco C51 Airtel Exclusive की यहां से करें खरीदारी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने अपने बजट एक्सक्लूसिव फोन Poco C51 Airtel Exclusive को भारत में 17 जुलाई को लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज है। इस फोन की सबसे खास बात ये है की ये आपको 6,000 रुपये से भी कम कीमत में कई खास फीचर के साथ मिल रही है। पोको सी51 एक्सक्लूसिव को खरीदने के लिए आपको महज 5,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसकी सेल भी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी।

Infinix HOT 30 5G, Poco C51 की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

Poco C51 Airtel exclusive पर ऑफर्स

Poco C51 4G एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन के साथ आ रहा है। यह फोन 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है। इस पर आफर्स की बात करें तो बैंक ऑफर्स के तहत इस फोन की खरीद पर ग्राहकों अगर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान करता है तो वह 1000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को इस फोन को महज 211 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ EMI पर खरीद का भी ऑप्शन मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of Infinix HOT 30 5G and Poco C51 is today. During this, customers are getting many bumper discounts on both these phones. With which customers can buy this phone at a lower price than the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X