Infinix Hot 30 5G की नई अपडेट आई सामने, 14 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix जल्द ही अपने नए हैंडसेट Infinix Hot 30 5G को भारत में लॉन्च करने का तैयारियों में जुटा हुआ है। जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 6000mAh की बड़ी बैटरी और LED फ्लैश के साथ दस्तक दे सकता है। इस अपकमिंग फोन को कंपनी Knight Black और Aurora Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। तो आईए आपको इस हैंडसेट की कीमत से लेकर इसके खूबियों तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Ifinix Hot 30 5G की भारत में कीमत
Infinix Hot 30 5G की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी 10 से 15 हजार रुपये की प्राईज के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये अनुमानित कीमत है। आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। इसमें यूजर्स को Aurora Blue और Knight Black दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Infinix Hot 30 5G के स्पेक्स
फिलहाल कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। जिसे भारतीय मार्केट में 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। Infinix Hot 30 5G को एक प्रीमियम डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। इस फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट मिलेगा। इसके साथ ही अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इनफिनिक्स ने इसमें 6,000 mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है। हाल ही में इस फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। जिसके अनुसार इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में USB-C पोर्ट, 3.5 mm हेडफोन जैक के साथ स्पीकर ग्रिल्स दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसके साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के दाएं कोने पर SIM कार्ड स्लॉट और बायें कोने पर वॉल्यूम के साथ पावर बटन मिल सकता है।

Infinix Note 30 5G के स्पेक्स
कंपनी ने अपने दूसरे हैंडसेट Infinix Note 30 5G को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000 mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को दो वेरिएंट के साथ लाया गया था। जिसके 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 GB रैम और 128 GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








