Home
Mobile

Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर से लेकर कीमत तक की डिटेल

Infinix Hot 40i First Sale: अगर आप भी सेल्फी बेसड स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपकी बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

दरअसल आज से Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। जिसे कंपनी ने 10 हजार से भी कम कीमत में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ उपलब्ध कराया है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत, ऑफर और फीचर्स का बारे में आज जानते हैं।

Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर व कीमत

आज से यानी 21 फरवरी दोपहर 12:00 बजे से इस फोन को पहली बार ई कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने अपने इस फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें Palm Blue, Starfall Green, Horizon Gold, और Starlit Black शामिल हैं।

Infinix Hot 40i ऑफर व कीमत: इनफिनिक्स हॉट 40i स्मार्टफोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। हालांकि पहली सेल में फोन की ग्राहक 1,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।

Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर व कीमत

Infinix Hot 40i के फीचर्स: इंफिनिक्स हॉट 40i स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का दावा है कि, यह 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। इनफिनिक्स के इस बजट स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस फोन में iPhone 15 की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है।

Infinix Hot 40i को UniSoc T606 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें, इस बजट स्मार्टफोन को IP53 रेटिंग मिली है। इस स्मार्टफोन की रैम को वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर की मदद से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोन की इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक यूजर बढ़ा सकता है।

Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर व कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि, इसके सेल्फी कैमरा से HD क्वालिटी की वीडियो कैप्चर किया जा सकेगा।

इनफिनिक्स के इस बजट फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा इसमें मैजिक रिंग और फेस अनलॉक फीचर दिया गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 8GB + 256GB storage variant of Infinix Hot 40i smartphone is Rs 9,999. Which customers will be able to buy in the first sale with a discount of up to Rs 1,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X