Infinix Hot 40i, Infinix Hot 40 और Infinix Hot 40 Pro लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
Infinix Hot 40 Series Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए अपने नए सीरीज Infinix Hot 40 को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने तीन नए हैंडसेट Infinix Hot 40i, Infinix Hot 40 और Infinix Hot 40 Pro को एक साथ पेश किया है। Infinix 40 Pro को MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस किया गया है, तो वहीं Infinix Hot 40 को MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। आइए आपको आगे इ तीनों फोन्स की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Hot 40 Series की कीमत
इस सीरीज के कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Infinix के इस लेटेस्ट सीरीज के तीनों फोन्स को लिस्ट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इन हैंडसेट्स को 17 हजार रुपये से कम दाम में लॉन्च किया है। जिन्हें Starfall Green , Starlit Black , Palm Blue और Horizon Gold कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि, हॉट 40 और हॉट 40 प्रो में 8 जीबी रैम के साथ 128 व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट ऑप्शन मिलेंगे।
Infinix Hot 40 फीचर्स
इनफिनिक्स हॉट 40 में 6.78 इंच LCD FHD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो 500 nits ब्राइटनेस के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G88 चिपसेट शामिल किया है। जिसे 4/8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं। कैमरे की बात करें तो Infinix Hot 40 स्मार्टफोन 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा से लैस है। जिसमें आपको 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी मिल रही है।
Infinix Hot 40i फीचर्स
इनफिनिक्स हॉट 40i में 6.58 इंच LCD HD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो 480 nits ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह फोन Unisoc T606 चिपसेट के साथ आ रह है। स्टोरेज की बात करें तो इस मॉडल में 4/8GB रैम के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 40i में 50MP सिंगल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी है।
Infinix Hot 40 Pro फीचर
इनफिनिक्स हॉट 40 प्रो को 500 nits ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच LCD FHD+ 90Hz डिस्प्ले दी गई है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G99 चिपसेट शामिल किया है। जो 4 जीबी व 8जीबी रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ 128जीबी/256जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आ रहे हैं। Hot 40 Pro को 108MP + 2MP मैक्रो+ AI ट्रिपल कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया गया है। जिसमें कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








