Infinix Hot 40i की भारत में इतनी होगी कीमत, 32MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज से होगा लैस
भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद दूसरे टेक ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix जल्द ही बजट सेगमेंट में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करेन वाली है। जिसे Infinix Hot 40i के नाम से लाया जाएगा।
हालांकि इसके आने से पहले ही Infinix Hot 40i को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए है। जिसके अुसार यह स्मार्टफोन देश में बजट स्मार्टफोन के तौर पर दस्तक देगा। बता दें, कंपनी ने नवंबर 2023 में इस स्मार्टफोन को Infinix Hot 40 सीरीज के साथ ही अरब में लॉन्च किया था।

अब इसे कंपनी अपने भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश करने ज रही है। फिलहाल इसे लेकर ब्रांड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही इसे लेकर कंपनी ऐलान कर सकती है।
बजट सेगमेंट में होगा लॉन्च- ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर मार्केट में दस्तक देगा जो कम दाम में धांसू फीचर्स वाला फोन लेना चाहते हैं। लीक्स के अनुसार Infinix Hot 40i को भारत में फरवरी 2024 में ही लॉन्च किया जा सकता है।

इस सीरीज के तहत कंपनी ने Infinix Hot 40, Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i को लॉन्च किया था। आपको बता दें, Hot 40 सीरीज का भारत में पेश किए जाने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा।
इसकी कीमत की बात करें तो Infinix Hot 40i के दाम को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, यह स्मार्टफोन 15 हजार रुपये की कीमत सेगमेंट में लॉन्च होगा। जिसे पाम ब्लू, होराइजन गोल्ड, स्टारफॉल ग्रीन शेड्स, स्टारलिट ब्लैक का कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया जा सकता है।

इनफिनिक्स के इस फोन में ग्राहकों को 6.56 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 60Hz से लेकर 90Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
प्नोसेसर की बात करें इसे Unisoc T606 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का भी ऑप्शन देगी। जिससे यूजर्स इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








