Infinix Hot 50 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
टेक कंपनी Infinix जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। भारत में Hot 50 5G के लॉन्च और इस महीने की शुरुआत में Hot 50i 4G स्मार्टफोन के हाल ही में लीक होने के बाद अब आगामी Hot 50 4G के बारे में जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Hot 50 4G का डिजाइन Hot 50i से काफी अलग होगा। इसके बैक में तीन कटआउट के साथ एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही इसमें फ्लैट किनारे हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस डिवाइस में 6.78-इंच IPS डिस्प्ले से लैस होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा प्रदर्शन के लिए इसमें Hot 50 4G में MediaTek Helio G100 चिपसेट शामिल होगा।
जिसमें दो 2.2 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स-A76 कोर और छह 2.0 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स-A55 कोर से बना एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन Hot 50 4G में ट्रिपल कैमरा होगा, जिसमें 50MP का मेन सेंसर शामिल है।
इसे पावर देने के लिए इनफिनिक्स अपने इस डिवाइस में 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है। इस फोन में सॉफ्टवेयर Android 14-आधारित XOS 14 होगा। फिलहाल इसके अलावा कोई और डिटेल सामने नहीं आई है।
Infinix Hot 50 5G के स्पेसिफिकेशंस- Infinix Hot 50 5G में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। प्रोसेसिंग के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट शामिल की है।
इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज शामिल है। साथ ही 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसकी मदद से कुल 16GB तक का पावर उपयोग किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। बैक पैनल पर यूजर्स को एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है। जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और कई AI तकनीक वाले फीचर हैं। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








