बेहद ही कम दाम पर लॉन्च हुआ Infinix Hot 50i, जानें कीमत और खासियत
Infinix कंपनी लगातार अपने लेटेस्ट फोन लेकर आ रही है। अब इसने अपने एक और दमदार फोन को लॉन्च किया है, जिसका नाम Infinix Hot 50i है। यह एक 4G डिवाइस है, जिसका डिजाइन Infinix Hot 50 सीरीज डिवाइसों से मिलता-जुलता है।
ग्राहकों को इस फोन में एचडी डिस्प्ले के साथ अच्छी कैमरा क्वालिटी भी मिल रही है। इस डिवाइस को कंपनी ने बेहद ही कम कीमत पर पेश किया है। चलिए इस फोन की डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं, ताकि अपने मन में इसे लेकर कोई सवाल ना रहे।

Infinix Hot 50i की कीमत और उपलब्धता
Infinix Hot 50i की कीमत लगभग 110 डॉलर यानी भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 9,235 रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को महीने के अंत तक कई देशों में लाने की संभावना है।
Infinix Hot 50i के फीचर्स
डिस्प्ले: इस फोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल्स है। इसके साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल रहा है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: इस डिवाइस में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर मिल रहा है। बात करें इसके स्टोरेज की तो इसमें 4GB और 6GB रैम दी गई है, जिसके साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करता है, जिस पर कंपनी के XOS 14.0 की लेयर है।
कैमरा: कम कीमत में होने के बाद भी फोन की कैमरा क्वालिटी दमदार है। इसमें ग्राहकों को f/1.79 अपर्चर वाला 48MP का मेन कैमरा मिल रहा है। यह डिवाइस डुअल कैमरा डिवाइस है, जिसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल रहा है।
बैटरी लाइफ: पावर देने के लिए Infinix Hot 50i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य खूबियां: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, VoLTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3 मिल रहा है। इसे धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग मिली है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








