Home
Mobile

Infinix Hot 60 5G+ के टॉप 10 फीचर, क्या ये फोन खरीदने लायक है?

Infinix ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Hot 60 5G+ लॉन्च कर दिया है। कम कीमत में AI फीचर्स, दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देने वाला यह फोन युवाओं और गेमिंग लवर्स को टारगेट करता है। लेकिन क्या वाकई यह डिवाइस आपकी जरूरतों पर खरा उतरता है?

आइए, इसके 10 खास फीचर्स के जरिए समझते हैं कि Infinix Hot 60 5G+ आपके लिए सही चुनाव है या नहीं।

Infinix Hot 60 5G+ भारत में हुआ लॉन्च

1. कस्टम AI बटन: 30 से ज्यादा ऐप्स को करें कंट्रोल

फोन में एक कस्टमाइजेबल AI बटन दिया गया है जो पावर और वॉल्यूम बटन के नीचे दाईं तरफ मौजूद है। आप इसे शॉर्ट प्रेस या लॉन्ग प्रेस के जरिए Google Maps, YouTube जैसे 30 से ज्यादा ऐप्स खोलने के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं। लॉन्ग प्रेस से Infinix का Folax AI वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेट होता है।

2. MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर

फोन में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक पावरफुल चिप है। इसके साथ मिलती है 6GB LPDDR5x RAM, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग स्मूद होती है।

3. 90fps तक की गेमिंग

Infinix का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जो 90fps गेमिंग सपोर्ट करता है। इसके लिए फोन में HyperEngine 5.0 Lite और XBoost AI Game Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

4. 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

फोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है।

5. Android 15 और XOS 15 का लेटेस्ट एक्सपीरियंस

फोन Android 15 आधारित XOS 15 पर चलता है, जो कस्टमाइजेशन और AI फीचर्स के साथ स्मार्ट इंटरफेस का अनुभव देता है।

6. Ultralink Connectivity

फोन में एक खास फीचर Ultralink Connectivity है, जिससे Infinix से Infinix डिवाइस के बीच कम नेटवर्क या बिना नेटवर्क में भी वॉयस कॉल संभव है।

7. डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50MP कैमरा

फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डुअल मोड वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप फ्रंट और रियर कैमरा एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. IP64 रेटिंग: डस्ट और स्प्लैश से सुरक्षा

फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सेफ है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो ट्रैवल या आउटडोर यूज करते हैं।

9. 5,200mAh बैटरी के साथ बायपास और रिवर्स चार्जिंग

फोन में बड़ी 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है- मतलब गेम खेलते वक्त बैटरी ज्यादा गर्म नहीं होगी। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है।

10. 10,499 रुपये में प्रीमियम फीचर्स

Infinix Hot 60 5G+ की कीमत भारत में 10,499 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। कलर ऑप्शन में आपको Shadow Blue, Sleek Black और Tundra Green मिलते हैं। सेल 17 जुलाई से Flipkart पर शुरू होगी।

खरीदें या नहीं?

अगर आप ₹11,000 के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस, लेटेस्ट AI फीचर्स, 120Hz डिस्प्ले और IP रेटिंग जैसे फीचर्स हों, तो Infinix Hot 60 5G+ आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X