Home
Mobile

Infinix Hot 60i 5G Launch: 50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹8,999 से शुरू

Infinix Hot 60i 5G Launch: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और बजट-फ्रेंडली 5G फोन एंट्री कर चुका है। Infinix ने अपनी Hot 60 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Infinix Hot 60i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।

कंपनी इस डिवाइस को खासकर उन यूज़र्स के लिए लेकर आई है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ा बैटरी बैकअप और AI फीचर्स वाला फोन चाहते हैं।

50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ Infinix बजट स्मार्टफोन

Infinix Hot 60i 5G की कीमत

Infinix Hot 60i 5G भारत में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस ₹9,299 रखी है, लेकिन बैंक ऑफर और डिस्काउंट के साथ यह फोन ₹8,999 में खरीदा जा सकेगा।

यह फोन चार कलर ऑप्शंस में Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black मिलेगा। भारत में इसकी पहली सेल 21 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

Infinix Hot 60i 5G के स्पेसिफिकेशन्स

फीचर

डिटेल्स
डिस्प्ले 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले (720x1600 पिक्सल)
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
RAM 4GB LPDDR4X
स्टोरेज 128GB eMMC
ओएस XOS 5.1 (Android 15 बेस्ड)
रियर कैमरा 50MP AI कैमरा
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 6,000mAh
चार्जिंग 18W फास्ट चार्जिंग
कनेक्टिविटी 5G, WiFi, Bluetooth 5.4, GPS, IR ब्लास्टर, 3.5mm जैक, USB-C
डिज़ाइन Dynamic Bar, प्रीमियम बैक डिज़ाइन
रेटिंग IP64 (डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन)

AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

Infinix Hot 60i 5G की खासियत सिर्फ इसकी 5G कनेक्टिविटी और बैटरी ही नहीं है, बल्कि इसमें दिए गए AI टूल्स इसे बजट फोन से कहीं ज्यादा एडवांस बनाते हैं। फोन में आपको ये AI फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स की वजह से यह फोन स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीटास्किंग यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।

  • Circle to Search - स्क्रीन पर कुछ भी सर्च करने का आसान तरीका
  • AI Eraser - फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना
  • AI Extender - इमेज को और बड़ा व एन्हांस करना
  • Voice Search - कमांड देकर तुरंत सर्च
  • AI Call Translation - दूसरी भाषा में होने वाली कॉल को ट्रांसलेट करना
  • AI Document Summarizer - लंबे डॉक्यूमेंट्स को शॉर्ट में बदलना
  • AI Wallpaper Generator - यूनिक वॉलपेपर बनाना


बैटरी और डिजाइन

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो आसानी से दो दिन तक चल सकती है। साथ ही, इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसका Dynamic Bar iPhone के Dynamic Island से इंस्पायर दिखता है, जो नोटिफिकेशन और नेविगेशन में मदद करता है। वहीं, इसका नया प्रीमियम बैक लुक इसे महंगे स्मार्टफोन्स जैसा फील देता है।

क्यों खरीदें Infinix Hot 60i 5G?

कम बजट में 5G सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा के साथ AI फीचर्स, 6,000mAh बैटरी + 18W फास्ट चार्जिंग, IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश से सुरक्षा) और Dynamic Bar जैसी एडवांस डिजाइन अप्रोच मिलते हैं।

Infinix Hot 60i 5G बजट सेगमेंट में उन लोगों के लिए एक पावरफुल ऑप्शन बनकर आया है, जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। सिर्फ ₹8,999 में मिलने वाला यह फोन AI फीचर्स, लॉन्ग बैटरी लाइफ, और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ यूज़र्स को वैल्यू फॉर मनी अनुभव देने का दावा करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Hot 60i 5G Launched in India: 50MP Camera, 6000mAh Battery at Just ₹8,999
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X