Infinix ला रहा सेगमेंट का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से होगा लैस
Infinix ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Infinix Note 40 सीरीज का रेसिंग एडिशन लॉन्च किया था। इसी बीच कंपनी एक और नया फोन लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी कर दिया गया है।
बता दें कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अब लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Hot 50 5G फोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि यह फोन सितम्बर में भारतीय मार्केट में दस्तक देगा।

Infinix Hot 50 5G की सामने आई लॉन्च डेट
Infinix Hot 50 5G भारत में 6 सितंबर को एंट्री लेने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स लीक कर दी है। इस फोन के बारे में जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की है। इस फोन को कंपनी ने ब्लू कलर वेरिएंट में शोकेस किया है।
Infinix Hot 50 5G होगा सेगमेंट का सबसे पतला फोन
Infinix Hot 50 5G के बारे में कंपनी का कहना है कि ये लेटेस्ट फोन सेगमेंट का सबसे पतला फोन होगा। इसमें 7.8मिमी थिक होगी। Infinix के इस अपकमिंग फोन को iPhone जैसा कैमरा मॉड्यूल के साथ टीज किया जा रहा है।
फोन में कैमरा आईलैंड वर्टिकली अरेंज होंगे। फोन के फ्रंट साइड में एक पंच-होल डिस्प्ले देखा जा रहा है। डिस्प्ले वेट टच फंग्शनैलिटी को सपोर्ट करेगा। यानी अगर यूजर गीले हाथों से फोन का यूज करता है, तो भी फोन को आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा।
Infinix Hot 50 5G के फीचर्स
कंपनी का ये नया फोन मिड रेंज कैटेगिरी में लॉन्च होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, फोन को Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। यह फोन लाइटनिंग फास्ट कनेक्टिविटी और बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर बेहद ही खास होगा। फोन को 4GB और 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








