Infinix ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता फोन Infinix Hot 50 5G, AI खूबियों से भी है लैस
Infinix ने Note 40X 5G के बाद अपने एक और लेटेस्ट फोन Infinix Hot 50 5G को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने ग्राहकों की पॉकेट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, ताकि आप कम कीमत में एक बेहतरीन फोन खरीद सकें।
कंपनी ने इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच HD+ LCD स्क्रीन दी है। साथ ही इसमें आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और बाकी आवश्यक डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

Infinix Hot 50 5G की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Infinix Hot 50 5G को आप 4 कलर ऑप्शन Vibrant Blue, Sleek Black, Sage Green और Dreamy Purple में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।
ये डिवाइस 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस पर आपको कुछ लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है। यानी की आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
Infinix Hot 50 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इसमें 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में यूजर्स मौजूद एप्लिकेशन के अनुसार 60, 90 और 120 हर्टज रिफ्रेश रेट का एक्सपीरियंस भी ले सकेंगे। इस फोन की स्क्रीन पर 93.9% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा।
प्रोसेसर: फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दी गई है। यह डिवाइस प्रोसेसर 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को अच्छी डाउनलोडिंग स्पीड और गेम खेलने की क्षमता मिल जाती है।
स्टोरेज: इस फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया है। फोन में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी शामिल है, जिसकी मदद से आप कुल 16GB तक का पावर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके बैक पैनल पर यूजर्स को LED फ्लैश लाइट के साथ 48MP का प्राइमरी Sony IMX582 कैमरा लेंस मिलता है। इसमें एक AI लेंस भी लगा हुआ है। इसके कैमरा में यूजर्स को 12 से ज्यादा मोड्स मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 8MP के फ्रंट कैमरे से लैस किया गया है।
बैटरी: पावर देने के लिए आपको इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो कि 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी मदद से आप पूरे दिन का बैकअप आसानी से ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को AI चार्ज प्रोटेक्शन, पावर मैराथन, स्मार्ट मोड, अल्ट्रा पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
अन्य: Infinix Hot 50 5G में सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और कई AI टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलेगा। इसमें डायनेमिक बार इंटरेक्टिव स्क्रीन भी खास है। इस डिवाइस में सेगमेंट-फर्स्ट TUV SUD A लेवल 60 महीने का फ्लुएंशी एश्योरेंस मिलेगा, जो कि 5 साल तक लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देगा।


Click it and Unblock the Notifications








