Infinix Note 12 Pro 5G पर मिल रहा 9 हजार तक का बंपर छूट, जानें ऑफर और नई कीमत
अगर आप कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Infinix के नए स्मार्टफोन Infinix Note 12 Pro 5G को आप कीमत से करीब 9 हजार तक की छूट के साथ ले सकते हैं। जिसमें आपको कई दमदार फीचर के और शानदार कैमरा क्वालिटी मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे ऑफर से लेकर इसकी नई कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Note 12 Pro 5G मिल रहे ऑफर
आपको बता दें, आप Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 36% तक के बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। जिसके बाद यह प्रीमियम फोन आपको मात्र 15,999 रुपये में पड़ेगा। केवल इतना ही नहीं, इस फोन की खरीदारी पर कंपनी कुछ बैंक ऑफर्स का भी लाभ अपने ग्राहकों को दे रही है। जिसके तहत आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से इस फोन का पेमेंट कर इसपर अन्य 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

Infinix Note 12 Pro 5G फोन के स्पेक्स
Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। कंपनी ने अपने इस फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस किया है। इस हैंडसेट में आपको माली G57 GPU मिल रहा है। साथ ही इस फोन में आपको 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है। यह फोन XOS 10.6 पर आधारित Android 12 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का, 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। साथ ही आपको सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इनफिनिक्स ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ आपको एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक डेडिकेटेड माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट और एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिल रहा है। Infinix Note 12 Pro फोन आपको फोर्स ब्लैक और फोर्स व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








