तहलका मचाने आया Infinix का नया 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी है खूबी

Infinix ने Infinix Note 12i 2022 के लॉन्च के साथ अपने नोट लाइनअप का विस्तार किया है। Infinix का नया नोट सीरीज स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लांच किया गया है और यह MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। Note 12i 2022 एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है और इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Infinix Note 12i 2022 में 50MP कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं Infinix Note 12i 2022 की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर।
Infinix Note 12i 2022: कीमत
नोट 12i 2022 की कीमत इंडोनेशियाई रुपिया 2,299,000 है जो लगभग 12,300 रुपये है। यह स्पष्ट नहीं है कि Infinix की भारतीय बाजार में Note 12i 2022 लाने की योजना है या नहीं।
Infinix Note 12i 2022: स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में एक AMOLED डिस्प्ले है जिसमें एक फुल HD + रिज़ॉल्यूशन है और 6.7-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस को पावर देने के लिए एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन कंपनी के स्वामित्व वाले XOS को बूट करता है, जो Android 12 पर आधारित है। स्मार्टफोन 4GB और 6GB मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही, यूजर्स को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में से चुनने का विकल्प मिलता है।
Infinix Note 12i 2022: का कैमरा
बिल्कुल नया Note 12i 5000mAh की बैटरी यूनिट और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप प्रदान करता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, डेप्थ सेंसर और AI सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन 8MP के फ्रंट सेल्फी के साथ आता है। सुरक्षा के मोर्चे पर, यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है।
Infinix Note 12i 2022: के फीचर्स
Note 12i 2022 तीन कलर ऑप्शन- मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एल्पाइन व्हाइट में आता है। यह एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, एक समर्पित माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक से लैस है। फोन में डीटीएस ऑडियो के साथ एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी दिया गया है। डिवाइस के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-सिम, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








