Infinix Note 30 5G भारत में लॉन्च को तैयार, 45W चार्जिंग, JBL स्टीरियो स्पीकर से होगा लैस, जानें सभी डिटे

Infinix जल्द ही अपने Infinix Note 30 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन जून के बीच में ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। इस अपकमिंग फोन के भारत में लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी आनी शुरू हो गई है। जिसके अनुसार Infinix Note 30 5G को 108MP के प्राइमरी रियर सेंसर और JBL स्टीरियो स्पीकर साथ भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा। आइए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Note 30 5G की स्पेसिफिकेशन
nfinix Note 30 5G में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जो 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 580 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। यह स्टॉक एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर संचालित होगा। इस हैंडसेट में यूजर्स को ड्यूल नैनो-सिम का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी इसे 6GB + 128GB और 8GB + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के वेरियंट ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।

इसके अलावा Infinix Note 30 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8 MP का सेकेंडरी सेंसर और AI सेंसर शामिल है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिपसेट से लैस है। इसमें एक्स्ट्रा 8 GB तक वर्चुअल रैम दिया गया है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे रही है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, महज 30 मिनट में ये हैंडसेट 0 से 75फिसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको इसमें डुअल जेबीएल स्पीकर और हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिल रहा है। इस फोन को धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP53 रेटिंग मिली है। आपको बता दें, कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस के भारतीय वेरिएंट की कीमत और स्टोरेज का खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








