Home
Mobile

Infinix Note 30 Series लॉन्च, एक साथ तीन फोन्स की हुई एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 30 Series लॉन्च, एक साथ तीन फोन्स की हुई एंट्री

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अपनी नई स्मार्टफोन Infinix Note 30 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Infinix Note 30, Infinix Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro को पेश किया गया है। यह तीनों स्मार्टफोन तगड़े फीचर्स और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहे हैं। आइए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Infinix Note 30 की स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 30 में आपको 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1,080x2,460 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस हैंडसेट को डुअल सिम और एंड्रॉयड 13 के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर को शामिल किया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, तीसरा AI सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Infinix Note 30 5G के स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 30 5G में भी Infinix Note 30 की तरह ही सिम, स्क्रीन और बैटरी क्षमता का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर और Mali G57 MC2 जीपीयू को जोड़ा गया है। वहीं इस हैंडसेट में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा AI सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Infinix Note 30 Series लॉन्च, एक साथ तीन फोन्स की हुई एंट्री

Infinix Note 30 Pro की स्पेसिफिकेशन

वहीं Infinix Note 30 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें यूजर्स को 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1,080x2,460 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डुअल सिम और 5,000mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट वायर चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6nm वाला MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8 GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। प्रो वेरियंट में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल,सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल और तीसरे एआई सेंसर के साथ आ रहा है। इसके अलावा सेल्फी लवर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। Infinix Note 30 Pro के साथ फ्रंट में डुअल फ्लैश का सपोर्ट है।

Infinix Note 30 सीरीज की कीमत

फिलहाल कंपनी ने Infinix Note 30, Infinix Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro की कीमत की जानकारी नहीं दी है। तीनों फोन्स की कीमत 300 डॉलर यानि कि, लगभग 25,000 रुपये से कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं Infinix Note 30 की कीमत 230 डॉलर यानि कि, लगभग 20,000 रुपये तय होगी। आपको बता दें कि कंपनी अपने इस सीरीज के Infinix Note 30 5G को 14 जून को भारत में लॉन्च करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Infinix has launched its new smartphone Infinix Note 30 series in the global market. Under which Infinix Note 30, Infinix Note 30 5G and Infinix Note 30 Pro have been introduced. All these three smartphones are coming with strong features and 5,000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X