Infinix Note 30 सीरीज की Chat GPT सपोर्ट के साथ हो सकती है एंट्री, जानें कैसे करेगा काम

Infinix Note 30 Series: Infinix के अपकमिंग सीरीज Note 30 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस सीरीज को Chat GPT सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे चैट जीपीटी सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। रिपोट्स की मानें तो कंपनी अपने Folax वॉइस असिस्टेंट में चैट जीपीटी को दे सकती है। तो चलिए आपको इस जानकारी के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
ऐसे कर सकता है काम
अगर इन्फिनिक्स folex में चैट जीपीटी का सपोर्ट देगी तो बिंग के बाद ये दूसरी बार होगा जब लोग एक क्लिक पर इसे एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, ओपन एआई IOS के लिए चैट जीपीटी ऐप को लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन एंड्रॉइड यूजर्स अभी भी इसे बिंग या वेबसाइट की मदद से ही इस्तमाल करते हैं। अभी तक किसी भी कंपनी ने एंड्रॉइड के लिए इस ऐप को रोलआउट नहीं किया है।

आपको बता दें, Infinix जल्द ही अपने Infinix Note 30 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मीड जून में ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन के भारत में लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी आनी शुरू हो गई है। जिसके अनुसार Infinix Note 30 5G को 108MP के प्राइमरी रियर सेंसर और JBL स्टीरियो स्पीकर साथ भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा।
Infinix Note 30 5G की स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जो 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 580 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। यह स्टॉक एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर संचालित होगा। इस हैंडसेट में यूजर्स को ड्यूल नैनो-सिम का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी इसे 6GB + 128GB और 8GB + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के वेरियंट ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8 MP का सेकेंडरी सेंसर और AI सेंसर शामिल है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिपसेट से लैस है। इसमें एक्स्ट्रा 8 GB तक वर्चुअल रैम दिया गया है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








