Home
Mobile

Infinix Note 30 VIP रेसिंग एडिशन के स्पेसिफिकेशंस लीक, 32MP फ्रंट कैमरा के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च

Infinix Note 30 VIP Racing Edition: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही Note 30 VIP रेसिंग एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसके कंपनी ने टीजर भी जारी किए हैं। जिसमें यह अपकमिंग फोन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि इसके लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसे कंपनी कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Infinix Note 30 VIP के वेरिएंट के तौर पर ही पेश कर सकती है। तो चलिए आपको इसके लीक जानकारी के बारे में बताते हैं।

दरअसल इससे पहले टिप्सटर Mukul Sharma ने X (ट्विटर) पर इस स्मार्टफोन के रेंडर्स शेयर किए थे। इसके साथ ही इसके ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। वहीं अब कंपनी ने टीजर जारी कर कंफर्म कर दिया है। इस फोन में भी इनफिनिक्स के Note 30 VIP की तरह 6.67 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। इसके अलावा इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8050 SoC को शामिल किए जाने की उम्मीद है। जो 12 GB तक के LPDDR4X रैम और 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। यह फोन ऐंड्रायड 13 पर बेस्ड XOS 13 पर काम करेगा।

Infinix Note 30 VIP रेसिंग एडिशन के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें डिटेल्स

Infinix Note 30 VIP Racing Edition 32मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे से होगा लैस

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपप मिल सकता है। जो 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर्स के साथ आ सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए 68W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल 4G VoLTE, 5G, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 30 VIP Racing Edition is going to enter the Indian market soon. This phone can get 256 GB UFS 3.1 storage with 32 megapixel selfie camera. This phone will work on XOS 13 based on Android 13.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X