Home
Mobile

Infinix Note 30 VIP स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें कीमत

Infinix ने अपना नया स्‍मार्टफोन Infinix Note 30 VIP को ग्‍लोबल बाजार में पेश कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 108MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने इस डिवाइश में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर दिया है। तो आइए आपको आगे इस स्मार्टफोन में मिल रहे फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Infinix Note 30 VIP की कीमत

Infinix Note 30 VIP की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने ग्‍लोबल बाजार में 299 डॉलर यानि कि, लगभग 24,700 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। जिसमें आपको मैजिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। हालांकि अभी भारत में इस फोन की उपलब्‍धता को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए भारतीय यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Infinix Note 30 VIP के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Infinix Note 30 VIP 5G स्‍मार्टफोन है। जिसमें आपको 6.67 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें आपको 900nits की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12 GB रैम है और 256 GB इंटरनल स्‍टोरेज मिल रहा है।

Infinix Note 30 VIP स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इस लेटेस्ट हैंडसेट में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी रियर कैमरा से साथ 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्‍सल का पोर्ट्रेट सेंसर दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है । वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 68वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसके साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

Infinix Note 30 VIP में इन-डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही आपको इसमें JBL-ट्यून्ड डुअल स्पीकर मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 5G, डुअल 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 30 VIP smartphone has been launched in the global market. In which users are getting many many powerful features including 108MP camera and 5000 mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X