Home
Mobile

Infinix Note 30i स्टाइलिश लुक और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ,जानें कीमत

Infinix Note 30i स्टाइलिश लुक और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ,जानें कीमत

Infinix Note 30i Launched: इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए अपने नए हैंडसेट Infinix Note 30i को आज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC के साथ 256 GB तक का स्टोरेज दे रही है। इसके अलावा आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर सेटअप जैसे कई दमदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए आपको इनफिनिक्स के इस नए हैंडसेट के कीमत , फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 30i में यूजर्स को 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी ने अपने इस फोन में MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB तक LPDDR4x रैम दे रही है जिसे कस्टमर्स अपनी सुविधानुसार इसे 8 GB तक एक्सटेंड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल वहीं सेल्फी लवर्स को फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा मिल रहा है। पावर देने के लिए इसमें 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी JBL के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी अपने यूजर्स को दे रही है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव के लिए IP53 रेटिंग को शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 XOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होगा।

Infinix Note 30i स्टाइलिश लुक और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ,जानें कीमत

Infinix Note 30i की कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 30i स्मार्टफोन को वेरिएबल गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और इम्प्रेशन ग्रीन तीन कलर ऑप्शन के साथ कंपनी ने लॉन्च किया है। वहीं इस डिवाइस की कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी जानकारी आधिकारिकतौर पर सामने नहीं आई है। जल्द ही कंपनी इस लेटेस्ट फोन की कीमत का ऐलान कर सकती है।

Infinix Hot 30i

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने Infinix Hot 30i को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें 8 GB का रैम और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड XOS 12 पर चलता है । इसे कंपनी ने डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर में पेश किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix has launched its new handset Infinix Note 30i in the global market today. In which the company is offering up to 256 GB of storage with MediaTek Helio G85 SoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X