Home
Mobile

बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें Infinix Note 40 5G, जानें ऑफर डिटेल

Infinix Note 40 5G Infinix First Sale: का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G आज भारत में अपनी पहली सेल के लिए तैयार है। नोट 40 5जी की आज यानी 26 जून को पहली सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

जिसमें ग्राहकों को यह फोन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। सेल में फोन पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ दिया जाएगा। यह फोन 108MP का कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले से लेकर कई दमदार फीचर्स से लैस है।

बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें Infinix Note 40 5G, जानें ऑफर

इतना ही नहीं इस हैंडसेट में आपको फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल रहा है। इनफिनिक्स नोट 40 को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर ऑफर व स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Note 40 5G के स्पेसिफिकेशन- इनफिनिक्स नोट 40 5जी में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है, जो 256GB की इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सटेंड किया जा सकता है।

बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें Infinix Note 40 5G, जानें ऑफर

एंड्रॉइड 14 पर आधारित XOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस मैगचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। बेहतरीन साउंड के लिए इसमें स्पीकर दिए गए हैं।

बंपर छूट के साथ आज पहली सेल में खरीदें Infinix Note 40 5G, जानें ऑफर

Infinix Note 40 5G की कीमत व ऑफर- इनफिनिक्स नोट 40 5जी को सिंगल 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।

वहीं अगर ग्राहक HDFC, ICICI, SBI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करता है, तो वह 2000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही इसे 1,667 रुपये पर No-Cost EMI पर लिया जा सकता है। साथ ही इस पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 40 5G First Sale Today on Flipkart Know price, offers and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X