Home
Mobile

19,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Infinix Note 40 5G , वायरलेस चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

Infinix ने भारतीय मार्केट में ग्राहकों के लिए अपना एक और नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G लॉन्च कर दिया है। इस मिड रेंज फोन में कंपनी ने 5G सपोर्ट के साथ 5,000mAh की दमदार बैटरी जोड़ी है। चलिए जानते हैं इस फोन की सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में।

Infinix Note 40 5G की उपलब्धता

इस फोन को 26 जून दोपहर 2 बजे से Flipkart साइड से खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ कुछ समय के लिए 1999 रुपये का फ्री मैगपैड भी दिया जाएगा। कलर की बात करें तो इस कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Titan Gold और Obsidian Black में पेश किया है।

19,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Infinix Note 40 5G

Infinix Note 40 5G की कीमत

कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में पेश किया है, जो कि 8GB+256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इस वेरिएंट की भारत में कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ यह फोन आपको मात्र 17,999 रुपये की कीमत में मिल सकेगा।

इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप Infinix Note 40 5G पर सीधे 2,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। यानी की बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट्स के साथ इसकी कीमत महज 15,999 रुपये हो जाएगी।

Infinix Note 40 5G में क्या है नया

कंपनी ने इस Infinix Note 40 5G को बजट फ्रेंडली बनाने के साथ कई सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेंशन से भी लैस किया है।

डिस्प्ले: Infinix Note 40 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED स्क्रीन मिल रही है, जो कि 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में वैसे तो 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम भी दी गई है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 16GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह फोन 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलेगा।

कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ में दो कैमरा सेंसर और भी दिए गए हैं, लेकिन कंपनी ने अभी इन दोनों सेंसर की डिटेल्स शेयर नहीं की है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Infinix Note 40 5G में 33 वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायरलेस चार्जर का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 40 5G launched in India at a price of Rs 19,999, will get support for wireless charging
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X