Infinix Note 40 5G रेसिंग एडिशन की पहली सेल, जानें कीमत से लेकर सभी डिटेल्स
Infinix ने अपने Note 40 सीरीज के स्मार्टफोन का नया वर्जन लॉन्च किया है। नए लॉन्च किए गए रेसिंग एडिशन में Infinix Note 40 Pro और Infininx Note 40 Pro+ शामिल है। Infinix Note 40 सीरीज को BMW डिजाइन वर्क्स की मदद से डिजाइन किया गया है।
इसमें F1 से प्रेरित डिजाइन है। बता दें कि ये फोन आज यानी 26 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और बाकी जरूरी बातों के बारे में।

Infinix Note 40 सीरीज की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
कंपनी ने Infinix Note 40 Pro रेसिंग एडिशन Infinix Note 40 Pro फोन को सिर्फ 8GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी ने Infinix Note 40 Pro+ को 12GB और 256GB स्टोरेज में पेश किया है। यह 18,999 रुपये की कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
इस फोन की कीमत में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। Infinix Note 40 Pro वेरिएंट और Infinix Note 40 Pro+ स्मार्टफोन आज यानी 26 अगस्त दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इन दोनों फोन के फीचर्स
डिस्प्ले: दोनों फोन में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2436 पिक्सल है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है।
प्रोसेसर: दोनों नए Infinix रेसिंग एडिशन फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC प्रोसेसर है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा दी है।
कैमरा: Infinix Note 40 Pro वेरिएंट और Infinix Note 40 Pro+ स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा है। दो अनस्पेसिफाइड 2MP सेंसर भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Infinix Note 40 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Infinix Note 40 Pro+ स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य विशेषताएं: दोनों फोन में डुअल जेबीएल ट्यून्ड स्पीकर है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। अन्य सुविधाओं में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








