Infinix भारत में पहला Active Halo Light स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, जानें खासियत
Infinix Upcoming Phone: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix बहुत जल्द भारत में अपनी नई सीरीज से पर्दा उठाने जा रहा है। कंपनी ने अपने आगामी फोन की लॉन्चिंग भी कंफर्म कर दी है। तो आइए आगे आपको इस मॉडल और इसकी कीमत से लेकर खासियत तक की डिटेल्स बताते हैं।
इनफिनिक्स अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने Infinix Note 40 5G सीरीज को लॉन्च करने को तैयार है। जिसके तहत दो धांसू स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G और Infinix Note 40 Pro 5G को कंपनी देश में उपलब्ध कराएगी।

18 मार्च को होगा लॉन्च- सबसे पहले आपको बता दें कि, इनफिनिक्स Infinix Note 40 5G सीरीज 18 मार्च को ग्लोबल बाजार में दस्तक देगा। ग्लोबली लॉन्च के बाद ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
इनफिनिक्स अपने इस आगामी सीरीज को देश में मिड रेंज सेगमेंट में ला सकती है। ऐसे में अगर आप कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह फोन आपको लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Infinix Note 40 5G सीरीज के कंफर्म फीचर्स- Infinix Note 40 5G सीरीज में अपने ग्राहकों को कंपनी AI Active Halo Light फीचर दे रही है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह देश की पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसे इस फीचर के साथ लाया जा रहा है।
इसके अलावा कंपनी का दावा है कि, इसमें एक्टिव Halo AI फीचर्स भी मिलेंगे। जो वायस कमांड सपोर्ट के साथ आती है। साथ ही फोन में यूजर्स को म्यूजिक से लेकर नोटिफिकेशन आने पर लाइटिंग इफेक्ट देखने को भी मिलेगा। बता दें, इस लाइटिंग इफेक्ट को उपभोक्ता अपने अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे।

Infinix Note 40 5G सीरीज के संभावित फीचर्स- उम्मीद की जा रही है कि, Infinix Note 40 5G सीरीज के दोनों मॉडल में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी अपने अपकमिंग सीरीज को MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। जिसके साथ 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हो सकते हैं।
इसके अलावा इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसे पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








