भारत में Infinix Note 40 5G की इस दिन होने जा रही एंट्री, जानें क्या कुछ होगा खास
Infinix Note 40 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फोन Note 40 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आगामी 21 जून को यह फोन देश में दस्तक देने वाला है।
आपको बता दें, साल की शुरूआत में ही ब्रांड ने Infinix Note 40 Pro और Note 40 Pro+ को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के नए फोन Infinix Note 40 5G को लाने वाली है। तो चलिए इंफिनिक्स के इस आगामी फोन के बारे में अब तक सामने आई सभी डिटेल्स जानते हैं।

Infinix Note 40 5G के कन्फर्म फीचर्स- इनफिनिक्स नोट 40 5जी स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी के टीज किए गए फोटो में इसके फ्रंट में पंच-होल कैमरा कटआउट देखाई दे रहा है। जबकि, रियर बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें एक वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
Infinix Note 40 5G के संभावित फीचर्स- बता दें, कंपनी ने अपने इस फोन को पहले ही फिलीपींस में लॉन्च कर दिया है। जिसे दएकते हुए उम्मीद की जा रही है कि, भारतीय वेरिएंट में भी इसी के समान फीचर्स दिए जा सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स, 2160Hz PWM डिमिंग और टच सैंपलिंग रेट 240Hz होगा।
परफॉर्मेंस के लिए Note 40 5G में 6nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन पर चिपसेट को IMG BXM-8-256 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा और डुअल 2MP सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP सेंसर दिया जा सकता है।
Infinix Note 40 Pro के स्पेसिफिकेशन- इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7020 के साथ X1 Cheetah चिपसेट दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में OIS के साथ 108MP कैमरा दिया गया है। वहीं इसे पवार देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W चार्जिग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी है, जो 20W वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








