Infinix Note 40 और Note 40 Pro जल्द देगें दस्तक, पावरफुल प्रोसेसर के साथ इन फीचर्स से होंगे लैस
Infinix Note 40: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स जल्द ही Infinix Note 40 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत कंपनी अपने दो स्मार्टफोन Infinix Note 40, और Infinix Note 40 Pro पेश करेगी।
रियलमी के नोट 30 सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अपने आगामी सीरीज को जल्द मार्केट में उतारने का फैसला किया है। इनफिनिक्स ने पिछले कुछ वर्षों से भारत के साथ पूरी दुनिया में अपने कई फोन्स लॉन्च किए हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इन सर्टिकिफिकेशन साइड्स हुआ स्पॉट: इन दोनों आगामी स्मार्टफोन्स को TKDN, ब्लूटूथ SIG और NBTC जैसे सर्टिकिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। अब इस फोन को गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर मॉडल नंबर X6853 और X6850 के साथ देखा गया है।
इन सभी डेटाबेस पर स्पॉट होने के कारण इन स्मार्टफोन्स की कई डिटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं। डेटाबेस की मानें तो infinix अपने इस आगामी हैंडसेट को 8GB रैम के साथ बाजार में पेश कर सकती है।

इनफिनिक्स के इस फोन में यूजर्स को मीडियाटेक चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्पॉट किए गए डेटा में प्रोसेसर के कोड को देखकर उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन MediaTek Helio G99 SoC पर संचालित होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 14 मिल सकता है।
डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग डिटेल्स: इस फोन का स्क्रीन रेजॉल्यूशन 1080 x 2436 हो सकता है। इसके फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर्ड पंच होल कटआउट कंपनी देगी। इसके साथ ही राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया जा सकता है।

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है कि इसे कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। जिससे इसके कैमरा डिटेल्स की भी जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इसमें कंपनी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप अपने यूजर्स को दे सकती है।
इसके अलावा इनफिनिक्स नोट 40 सीरीज के फोन्स को कंपनी 45W का वायर्ड और 5W का वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग तारीख और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications








