Home
Mobile

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज 108MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए फोन Inifinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro+ 5G को एक साथ लॉन्च करेगी। हालांकि, देश में लाए जानें से पहले यह फोन ग्‍लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन्स में कंपनी मीडियाटेक का प्रोसेसर शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें आपको 108 मेगापिक्‍सल कैमरा भी दिया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इस आगामी स्‍मार्टफोन्‍स के कलर ऑप्‍शन का खुलासा कर दिया है। तो चलिए आगे आपको इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज की लॉन्चिंग- रिपोर्ट की मानें तो भारतीय बाजार में Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज 12 अप्रैल को दस्तक दे सकता है। इसकी बिक्री देश में Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके लिए माइक्रोसाइट भी तैयार कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन की कीमत और बिक्री डेट की डिटेल्‍स का खुलासा लॉन्चिंग के साथ किया जाएगा।

Flipkart माइक्रोसाइट पर इस फोन की नई जानकारी शेयर की गई है। इसके साथ ही यह भी पुष्टि हो चुका है कि, Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल

यह स्मार्टफोन 100W की वायर्ड हाइपर चार्जिंग, 20W की वायरलेस मैग चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग की फैसलिटी से लैस होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Note 40 Pro 5G सीरीज में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलेगा। इसके साथ ही यह कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन से लैस होगा। अपने इस सीरीज में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दे सकती है। जो 12GB रैम के साथ आएगा। इसके रैम को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल

इसमें फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा। जिसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को टाइटन गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और विंटेज ग्रीन तीन कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix note 40 pro 5g series may launch soon in india know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X