Home
Mobile

मैग्नेटिक चार्जिंग वाले Infinix के इस दमदार फोन की सेल शुरू,हजारों तक का मिल रहा गिफ्ट, यहां जानें सबकुछ

Infinix Note 40 Pro 5G Sale: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने हाल ही में अपना Infinix Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसकी सेल आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी अपने इस फोन को मैग्नेटिक चार्जिंग सोपर्ट के साथ ही कई दमदार फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई है।

सबसे खास बात यह है कि, इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 4,999 रुपये तक का गिफ्ट भी मिलेगा। तो आइए आगे इसकी कीमत, ऑफर और इसमें मिलने वाले खूबियों से आपको रूबरू करवाते हैं।

मैग्नेटिक चार्जिंग वाले Infinix के इस दमदार फोन की सेल शुरू

कीमत- कंपनी ने अपने Note 40 सीरीज के तहत दो हैंडसेट Infinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro Plus 5G को लॉन्च किया है। इसके प्लस मॉडल के 12GB/256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि, Infinix Note 40 Pro 5G के 8GB/ 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये तय हुआ है।

सेल ऑफर - Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जा रही है। अगर ग्राहक इसे HDFC या फिर SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है, तो वह 2,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ पा सकता है।

मैग्नेटिक चार्जिंग वाले Infinix के इस दमदार फोन की सेल शुरू

इतना ही नहीं अपने ग्राहकों को कंपनी 4,999 रुपये तक की कीमत का MagKit फ्री दे रही है। जिसमें 1000 रुपये की कीमत का MAg Case और 3,999 रुपये का मैग्नेटिक पॉवर बैंक शामिल है।

कलर ऑप्शन- Note 40 Pro Plus 5G को आप ऑब्सिडियन ब्लैक और विंटेज ग्रीन कलर में खरीद सकेंगे। वहीं Note 40 Pro 5G को विंटेज ग्रीन और टाइटन गोल्ड दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

मैग्नेटिक चार्जिंग वाले Infinix के इस दमदार फोन की सेल शुरू

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज स्पेक्स- इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। जो 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो इन दोनों डिवाइसेस में 6nm का MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए IMG BXM-8-256 GPU के साथ आएगा। ये फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ 108MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ कैमरे के साथ आएगा। दोनों फोन के मेन कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।

वहीं सेल्फी और वी़डियो कॉ़लिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आ रहा है। Infinix Note 40 Pro 5G में 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। Infinix Note 40 Pro+ 5G में वहीं 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। इनमें ऑल-राउंड FastCharge2.0 और 20W वायरलैस मैगचार्ज का सपोर्ट भी मिल रहा है।

ये दोनों फोन JBL साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर सेअटप से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें डुअल सिम, 5G, WiFi 5, Bluetooth और NFC सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें IP53 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंट फीचर और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 40 Pro 5g Series sale live get free gifts worth rs 4999 know price and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X