Home
Mobile

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 40 Pro 5G Series Price: मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को आखिरकार कंपनी ने आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Infinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro Plus 5G दो हैंडसेट्स को एक साथ पेश किया गया है।

इसे कंपनी ने मैगचार्ज टेक्नोलॉजी के साथ वाला उपलब्ध कराया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, खासियत और ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते है।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च

कंपनी के इस लेटेस्ट सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसे MagCharge Technology के साथ पेश किया गया है, जो एप्पल की MagSafe टेक्नोलॉजी से काफी मिलती जुलती है। बता दें, नॉर्मल वायरलेस चार्जिंग वाली टेक्नोलॉजी में फोन को एक खास चार्जिंग स्टैंड पर रखना होता है, और फोन स्टैंड से हिलता है, तो चार्ज होना बंद हो जाता है।

लेकिन वायरलेस मैगचार्ज टेक्नोलॉजी के तहत मैग्नेटिक फील्ड इफेक्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके फोन को वायर के बिना चार्ज किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि, इसे किसी स्टैंड या किसी जगह स्थिर रखे बगैर भी चार्ज किया जा सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज की कीमत और ऑफर्स- नोट 40 प्रो 5जी के बेस वेरिएंट 8GB/256GB की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं नोट 40 प्रो+ 5जी के 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन इन अगर ग्राहक इसे HDFC या SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदता है, तो उसे 2000 रुपये डिस्काउंट ऑफर का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी इन फोन के साथ लॉन्च ऑफर के तौर पर 4,999 रुपये की MagCase और MagPower फ्री दे रही है। हालांकि ये ऑफर केवल 12 अप्रैल यानी आज अर्ली बर्ड सेल के दौरान ही उपलब्ध होंगे। इन लेटेस्ट फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इसे ग्राहक ब्लैक, टाइटन गोल्ड और विंटेज ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज की खासियत- इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। जो 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो इन दोनों डिवाइसेस में 6nm का MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए IMG BXM-8-256 GPU के साथ आएगा। ये फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ 108MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ कैमरे के साथ आएगा।

दोनों फोन के मेन कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वी़डियो कॉ़लिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आ रहा है।

Infinix Note 40 Pro 5G में 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। Infinix Note 40 Pro+ 5G में वहीं 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। इनमें ऑल-राउंड FastCharge2.0 और 20W वायरलैस मैगचार्ज का सपोर्ट भी मिल रहा है।

ये दोनों फोन JBL साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर सेअटप से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें डुअल सिम, 5G, WiFi 5, Bluetooth और NFC सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें IP53 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंट फीचर और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 40 Pro note 40 pro plus 5g launched in india know price features specs and sale date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X