Infinix जल्द ला रहा एक और नया सस्ता स्मार्टफोन, देखने में ऐसा होगा फोन, इमेज लीक
Infinix Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix अपनी आगामी सीरीज Note 40 को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। ब्रांड के इस अपकमिंग सीरीज को लेकर अब तक कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं।
इसके अलावा अभी हाल ही में Infinix Note 40 Pro+ 5G रिटेल बॉक्स की एक लीक इमेज भी सामने आई है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी Infinix Note 40 लाइनअप में एक और मॉडल शामिल कर सकती है।

आपको बता दें, पहले ही इस लाइनअप में Note 40, Note 40 Pro 4G और Note 40 Pro 5G मॉडल के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो इनफिनिक्स नोट 40 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को कंपनी इस साल के आखिर तक बाजारों में पेश कर सकती है।
हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं आई है। तो आइए आपको आगे इनफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन के संभावित फीचर्स बताते हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो Infinix Note 40 Pro+ 5G रिटेल बॉक्स की एक लीक इमेज सामने आई है। जिसके अनुसार यह हैंडसेट ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इसके अलावा यह मैगचार्ज वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसके बॉक्स को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यह फोन NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।
इसके साथ ही MySmartPrice की मानें तो Infinix Note 40 Pro+ 5G को मॉडल नंबर X6851B के साथ इंडोनेशिया की SDPPI साइट पर स्पॉट किया गया है। जिसके अनुसार इसमें AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।
Infinix Note 40, Note 40 Pro के स्पेक्स: इनफिनिक्स नोट 40 और इनफिनिक्स नोट 40 प्रो में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलियो G99 SoC, ARM माली G57 GPU मिल सकता है। इसके साथ ही यह फोन्स 8जीबी रैम फैसलिटी के साथ दस्तक दे सकते हैं। जो 2436x1080p का फुल एचडी + डिस्प्ले रिजॉल्यूशन ऑफर करेगा।
वहीं GizmoChina की एक रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों हैंडसेट्स को 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। नोट 40 के लिए 45W फास्ट चार्जिंग और नोट 40 प्रो के लिए 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








