Home
Mobile

भारत में Infinix Note 40 Pro सीरीज 12 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix बहुत जल्द अपना Note 40 Pro सीरीज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपनी दो नई हैंडसेट Infinix Note 40 Pro और Note 40 Pro+ को बाजार में पेश करेगी।

ये दोनों फोन्स लॉन्च वाले दिन ही प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध होंगे। कंपनी अपने इन फोन्स की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए करेगी।

भारत में Infinix Note 40 Pro सीरीज 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

हालांकि, फ्लिपकार्ट पर प्रमोशनल लिस्टिंग भी लाइव हो चुकी है। आपको बता दें, Infinix ने ग्लोबल मार्केट में इस महीने के शुरूआत में ही Note 40 सीरीज को लॉन्च किया था। जिसमें Note 40 Pro+, Pro 5G, Note 40 Pro और Note 40 4G वेरिएंट को शामिल किया गया है।

लेकिन भारत में इस सीरीज के Note 40 Pro और Pro+ 5G मॉडल को ही उपलब्ध कराया जा रहा है। तो चलिए आपको आगे इनफिनिक्स के इस आगामी फोन की डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Infinix Note 40 Pro सीरीज 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

Infinix Note 40 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन - इनफिनिक्स नोट 40 प्रो सीरीज में यूजर को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7020 6nm प्रोसेसर शामिल किया गया है। प्रो वेरियंट में 8GB और प्रो प्लस वेरियंट को 12GB LPDDR4x रैम से लैस किया गया है, जो 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

भारत में Infinix Note 40 Pro सीरीज 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

Infinix Note 40 Pro सीरीज में ओएस की बात करें तो यह फोन्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Infinix XOS 14 पर काम करेंगे। ये फोन IP53 रेटिंग के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

नोट 40 प्रो सीरीज में फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है ।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह 100W वायर्ड हाइपर चार्जिंग, 20W वायरलेस मैग चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग से पैक्ड होगा।

कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी। इसके अलावा इस फोन में जेबीएल साउंड स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक आईआर सेंसर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix note 40 pro series to launch in india on april 12 know price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X