Home
Mobile

Infinix Note 40 सीरीज 108MP कैमरा के साथ ग्‍लोबली लॉन्‍च, इस दिन से शुरू हो रही सेल, जानें कीमत

Infinix Note 40 Series: स्‍मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स से अपना नोट 40 सीरीज (Infinix Note 40 Series) ग्‍लोबली लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के प्रो मॉडल infinix note 30 pro और infinix note 30 pro plus को चीता X1 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया है।

इसके अलावा इस फोन में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। तो चलिए आपको आगे इस सीरीज की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते है।

Infinix Note 40 सीरीज 108MP कैमरा के साथ ग्‍लोबली लॉन्‍च, जानें कीमत

Infinix Note 40 सीरीज की कीमत : कीमत की बात करें तो Infinix Note 40 की कीमत कंपनी ने 199 डॉलर शुरूआती कीमत तय की है। वहीं Note 40 pro 4G की शुरूआती कीमत 259 डॉलर हैं। इसके अलावा अन्य वेरिएंट्स के कीमत अभी सामने नहीं आए हैं। इन फोन्‍स की बिक्री ग्लोबल बाजार में 19 मार्च से शुरू कर दी जाएगी।

Infinix Note 40 सीरीज फीचर्स : इनफिनिक्स नोट 40 सीरीज के तहत लॉन्च हुए Infinix Note 40 और Note 40 Pro स्‍मार्टफोन्‍स की ही डिटेल्स अभी सामने आई है।

Infinix Note 40 सीरीज 108MP कैमरा के साथ ग्‍लोबली लॉन्‍च, जानें कीमत

Infinix Note 40 और Note 40 Pro 4G में आपको 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलेगा। जो फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन , 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।

Infinix Note 40 में कंपनी ने फ्लैट और Note 40 Pro में कर्व्‍ड ऐज डिस्‍प्‍ले दिया है। यह फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

Infinix Note 40 सीरीज 108MP कैमरा के साथ ग्‍लोबली लॉन्‍च, जानें कीमत

परफॉरर्मेंस के लिए ये फोन मीडियाटेक के हीलियो G99 अल्‍टीमेट प्रोसेसर से लैस किए गए हैं। जिसमें 8GB रैम इमिल रहा है, हालांकि, यूजर इसके रैम को 16 GB तक वर्चुअली बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्‍सल का अन्‍य कैमरा और AI लेंस शामिल है।

Note 40 Pro में भी कंपनी ने OIS सपोर्ट के साथ यहीं कैमरा सेंसर दिया है। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन्‍स में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 45W और 70W के चार्जर बॉक्‍स में आ रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix note 40 series lunched globally know price sale date specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X