Infinix Note 40 सीरीज रेसिंग एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Infinix ने हाल ही अपना Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी Note 40 सीरीज के एक खास एडिशन को पेश करने की तैयारी में जुटी है। यह फोन 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरे से लैस है।
इसके साथ ही Infinix Note 40 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी और Note 40 Pro+ में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। आइए Infinix Note 40 Series Racing Edition में क्या कुछ खास होने वाला है, आगे जानते हैं।

X पूर्व में ट्विटर पर Transsion Holdings सब-ब्रांड ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए Infinix Note 40 सीरीज के रेसिंग एडिशन के लॉन्च होने की घोषणा की है। पोस्ट इसे जल्द लॉन्च किए जानें का टैग है। साथ ही वीडियो के रियर कैमरा आइलैंड और पैनल पर तिरंगे के स्पर्श के साथ BMW से प्रेरित डिज़ाइन का सुझाव दिया गया है।
कंपनी के जारी टीजर में इस फोन के मॉडल डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। कैमरा मॉड्यूल के साइड में ट्राई कलर स्ट्रिप के साथ बीएमडब्ल्यू LOGO दिखाई दे रहा है। टीजर से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रियर पैनल पर एक रेसिंग डिकल जैसी स्ट्रिप इसमें दी जा सकती है।

इससे पहले ब्रांड ने Infinix Note 30 VIP Racing Edition एडिशन को पेश किया गया था। जिसे BMW पर बेस्ड डिजाइन और तीन कलर्स के साथ पेश किया गया था। इससे उम्मीद की जा रही है कि, Note 40 Series Racing Edition पर भी इसी प्रकार के डिजाइन को दिए जानें की उम्मीद है।
Infinix Note 40 Pro+ 5G, Infinix Note 40 Pro 5G की कीमत- भारत में अप्रैल में इनफिनिक्स नोट 40 प्रो+ 5जी और इनफिनिक्स नोट 40 प्रो को क्रमशः 24,999 रुपये और 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Infinix Note 40 Pro+ 5G, Infinix Note 40 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- दोनों ही फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,436 पिक्सल) कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन Android 14 पर आधारित XOS 14 पर काम करते हैं, और वे 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 SoC के साथ-साथ इन-हाउस चीता X1 चिप से लैस हैं।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और 3x ज़ूम के लिए सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन में IP53-रेटेड बिल्ड और ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Infinix Note 40 Pro+ 5G में 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Infinix Note 40 Pro 5G में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों 20W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








