Home
Mobile

Infinix Note 40 सीरीज का रेसिंग एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट

भारत में टेक कंपनी Infinix ने Note 40 सीरीज रेसिंग एडिशन लॉन्च किया है। गौरतलब है कि, कंपनी ने बीते अप्रैल में देश में Infinix Note 40 Pro और Note 40 Pro+ को लॉन्च किया था।

इस नए मॉडल को F1 से प्रेरित डिजाइन के साथ लाया गया है। जिसे BMW के Designworks के सहयोग से डिजाइन किया गया था। इनमें इसके वेनिला मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशन हैं, जिसमें 12GB रैम के साथ MediaTek डाइमेंशन 7020 चिपसेट मिलता है।

Infinix Note 40 सीरीज का रेसिंग एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

तो आइए आपको इस नए Infinix note 40 series racing edition की कीमत से लेकर उपलब्धता और खासियत बताते हैं।

Infinix Note 40 Pro रेसिंग एडिशन, Note 40 Pro+ रेसिंग एडिशन की कीमत- भारत में इनफिनिक्स नोट 40 प्रो रेसिंग एडिशन की कीमत 15,999 रुपये है, और यह सिंगल 8GB/256GB स्टोरेज में उपलब्ध है, जबकि नोट 40 प्रो+ रेसिंग एडिशन की कीमत 18,999 रुपये है, इसे 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन में बेचा जाएगा।

हालांकि, इन कीमतों में बैंक छूट शामिल है, जिसका खुलासा स्मार्टफोन निर्माता द्वारा अभी किया जाना बाकी है। Infinix Note 40 Pro Racing Edition और Note 40 Pro+ Racing Edition 26 अगस्त को Flipkart के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Infinix Note 40 Pro Racing Edition, Note 40 Pro+ Racing Edition स्पेसिफिकेशन- दोनों फोन्स में वही स्पेसिफिकेशन मिलते हैं, जो कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए मॉडल में शामिल किए थे। इनमें 6.78-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,436 पिक्सल) कर्व्ड LTPS AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC, 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। इन मॉडल में VC कूलिंग टेक्नोलॉजी 2.0 भी है। जिसमें हीट डिसिपेशन मटेरियल की 11 परतें हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि, वे हैंडसेट पर बेहतर थर्मल मैनेजमेंट ऑफर करते हैं।

इसके अलावा आपको 108-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो मानक Infinix Note 40 Pro और Note 40 Pro+ पर मौजूद है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इन हैंडसेट्स को JBL द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्पीकर से लैस किया गया हैं। वे 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट के लिए सपोर्ट देते हैं। Infinix के इन दोनों लेटेस्ट मॉडल में धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP53 रेटिंग दिए गए हैं।

इनफिनिक्स नोट 40 प्रो रेसिंग एडिशन में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जबकि नोट 40 प्रो+ रेसिंग एडिशन में 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 4,600mAh की बैटरी है। दोनों मॉडल में पावर मैनेजमेंट के लिए एक ही इन-हाउस चीता X1 चिप है। दोनों मॉडल 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 40 Series Racing Edition Launched in India Check Price, Specifications and Sale Date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X