Infinix Note 40s 4G 3D AMOLED डिस्प्ले और magCharge वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट
Infinix जल्द ही अपने Infinix Note 40 सीरीज के तहत अपना नया Infinix Note 40s 4G लॉन्च करेगा। हालांकि, अभी Note 40s 4G की लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियली खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस आगामी फोन के बारे में कई डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, Note 40s 4G में Note 40 और Note 40 Pro के समान ही डिज़ाइन और स्पेक्स देखने को मिलेंगे। Note 40 और Note 40 Pro को बीते मार्च में ही भारत में लॉन्च किया गया था।

इन फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.78-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है, जो Note 40 मे भी शामिल है।
लेकिन Note 40s 4G में कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है, क्योंकि Note 40 और Note 40 Pro पर तीन सेंसर की तुलना में फ़ोन में डुअल-सेंसर कॉन्फ़िगरेशन है।

हालांकि, प्राइमरी 108MP सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर समान हैं। इसके साथ ही फोन में फैंसी हेलो AI लाइटिंग रिंग भी मिलेगा, जो नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग स्टेटस और बहुत कुछ के आधार पर लाइट बदलती है। वहीं मेमोरी की बात करें तो इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के दिया जा सकता है।
यह फोन Android 14 पर आधारित XOS 14 पर काम करता है, और इसे दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सुरक्षा पैच मिलने का वादा किया गया है। Note 40s 4G में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, Note 40 सीरीज के अन्य फोन की तरह इसमें भी magCharge टेक्नोलॉजी के साथ 20W वायरलेस चार्जिंग शामिल है।
अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए NFC सपोर्ट और JBL द्वारा ट्यून किया गया डुअल-स्पीकर सेटअप भी इसमें मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन ओब्सीडियन ब्लैक और विंटेज ग्रीन दो रंगों में उपलब्ध होगा।
हालाँकि डिवाइस को कंपनी की साइट पर ही लिस्ट किया गया है, लेकिन Infinix ने आधिकारिक लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं हुया है। वहीं फोन की कीमत को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कुछ जानकारी सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








