Infinix Note 40X 5G को आज इतने कम दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर डिटेल
Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 40X 5G की आज भारत में सेल लाइव होने जा रही है। जिसमें ग्राहकों को यह फोन कीमत से काफी किफायती दाम में मिलेगा। अगर आपको भी इनफिनिक्स के इस फोन का इंतजार था तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, ऑफर और उपलब्धता के बारे में डिटेल बताते हैं।
Infinix Note 40X 5G कीमत और ऑफर्स- इनफिनिक्स नोट 40X 5G की कीमत भारत में 8GB/256GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

हालांकि, ब्रांड HDFC बैंक और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस पर 1,500 रुपये तक की छूट ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, नो कॉस्ट EMI भुगतान ऑप्श 2,250 रुपये से शुरू होते हैं।
इसकी बिक्री आज यानी 9 अगस्त दोपहर 02:00 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इसे आप Lime Green, Palm Blue और Starlit Black कलर में खरीद सकेंगे।

Infinix Note 40X 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Infinix के इस लेटेस्ट 5G फोन में आपको 6.78 इंच (2460x1080) FHD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
इसके साथ ही इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर (2x Cortex-A76 @2.4GHz 6x Cortex-A55 @ 2GHz) आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो इसे दो वेरिएंट 8GB/256GB और 12GB/256GB के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिसमें UFS 2.2 शामिल है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: वहीं फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 40X 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें AI टेक्नोलॉजी के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा लेंस LED फ्लैश के साथ मौजूद है।
कैमरा फीचर्स में यूजर्स को डुअल वीडियो, फिल्म मोड, प्रो मोड जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें LED फ्लैश वाला 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओएस: यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड XOS 14 पर रन करता है।
बैटरी: इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 15 घंटे वीडियो, 90 घंटे म्यूजिक, 16 घंटें कॉलिंग और 10 घंटे ब्राउजिंग की सुविधा देता है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी फंक्शन NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, ओटीजी सपोर्ट जैसे कई फीचर्स मल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








