Infinix Note 40x 5G भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, स्पेक्स पर से भी उठा पर्दा, जानें कीमत
Infinix Note 40X के लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने खुलासा कर दिया है। यह फोन भारतीय बाजार में अगले महीने यानी कि, अगस्त में दस्तक देने को तैयार है। Note 40X 5G में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी कई दमदार फीचर्स भी शामिल कर रही है। आइए इसकी खासियतों पर एक मजर डालके हैं।
Infinix Note 40X लॉन्च डेट- इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Lime Green, Palm Blue और Starlit Black तीन कलर में आएंगे। इस सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह ही इसकी भी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी।

Infinix Note 40X स्पेक्स- डिस्प्ले की बात करें तो इसके सेंटर पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मिल रहा है। इनफिनिक्स के इस फोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट शामिल है।
इससे पहले सामने आई लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। जिसके साथ 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है। यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो ब्रांड द्वारा शेयर की गई Note 40X की इमेज में इसे ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा गया है। जिसमें कैमरा रेक्टैंगुलर शेप में LED फ्लैश के साथ फिट किए गए हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Note 40X में DTS Audio के साथ डुअल स्पीकर्स मिलेंगे। इसे पावर देने के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
वहीं कीमत की बात करें तो इसे देश 10,000 रुपये सेटमेंट में पेश किए जानें की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और NFC कनेक्टिविटी फीचर मिलने की संभावना है। फिलहाल इसके अलावा अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी इसे लेकर और भी खुलासे कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








