MediaTek Dimensity 6300 और 12GB रैम के साथ Infinix Note 40X 5G लॉन्च, जानें ऑफर्स
Infinix ने अपना लेटेस्ट फोन Infinix Note 40X 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट, इंटरेक्टिव डायनामिक पोर्ट के साथ 6.78 इंच FHD+LCD स्क्रीन दी है और यह फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा पावर्ड है।
इस फोन में कंपनी 12GB तक रैम और 12GB वर्चुअल रैम दी है। इस फोन की कैमरा क्वालिटी भी काफी दमदार है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Infinix Note 40X 5G की कीमत और ऑफर्स
Infinix Note 40X 5G को कंपनी ने Lime Green, Palm Blue और Starlit Black कलर में पेश किया है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हैं। इस फोन को आप 9 अगस्त 2024 को दोपहर 2 बजे से Flipkart साइट से खरीद सकेंगे।
वहीं आप इस फोन को SBI और HDFC के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो इस पर आपको सीधे 1500 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर 2250 रुपये से शुरू होने वाली 6 महीने तक नौ-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
Infinix Note 40X 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Infinix Note 40X 5G में 6.78 इंच (2460x1080) FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर (2x Cortex-A76 @2.4GHz 6x Cortex-A55 @ 2GHz) आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB+256GB के साथ लॉन्च हुआ है, जिसमें UFS 2.2 शामिल है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Infinix Note 40X 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। इसमें AI टेक्नोलॉजी के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा लेंस LED फ्लैश के साथ मौजूद है। कैमरा फीचर्स में यूजर्स को डुअल वीडियो, फिल्म मोड, प्रो मोड जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे। सेल्फी के लिए इसमें LED फ्लैश वाला 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।
बैटरी: इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 15 घंटे वीडियो, 90 घंटे म्यूजिक, 16 घंटें कॉलिंग और 10 घंटे ब्राउजिंग की सुविधा देता है।
अन्य: यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड XOS 14 पर रन करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी फंक्शन NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, ओटीजी सपोर्ट जैसे कई फीचर् देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








