Home
Mobile

144Hz AMOLED डिस्प्ले और 100X पेरिस्कोप कैमरा के साथ Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च

Infinix ने अपने Note 50 सीरीज का हाई-एंड वेरिएंट Note 50 Pro+ 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स शामिल हैं, जैसे एडवांस डिस्प्ले शक्तिशाली चिपसेट और बेहतर कैमरा सिस्टम। डिजाइन चार्जिंग स्पीड और इमेजिंग कैपेसिटी पर जोर देते हुए यह डिवाइस प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक आकर्षक ऑप्शन बनकर उभरता है।

Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 50 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 50 Pro+ 5G में 6.78-इंच एमोलेड कवर्ड-एज डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस जैसी सुविधाएं हैं, जो बेहतरीन देखने का अनुभव देती हैं। डिवाइस में डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर, 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ-साथ 12GB तक वर्चुअल रैम भी है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा सिस्टम में OIS के साथ 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी कैमरा और 6x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। 32MP का फ्रंट कैमरा उच्च-गुणवत्ता वाली सेल्फी के लिए है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, JBL डुअल स्पीकर , एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और बायो-एक्टिव हेलो AI लाइटिंग जैसी सुविधाएं हैं। यह XOS 15 पर Android 15 चलता है और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और USB-C पोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के प्रतिरोधी है।

Infinix Note 50 Pro+ 5G की कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 50 Pro+ 5G का 12GB/256GB वैरिएंट $370 में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे टाइटेनियम ग्रे, एनचांटेड पर्पल और रेसिंग एडिशन में खरीदा जा सकता है। इस प्रीमियम फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में स्थापित प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देने का उद्धेश्य रखता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 50 Pro+ 5G Launched with 144Hz Amoled Display and Periscope Camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X