Home
Mobile

लॉन्च हुआ Infinix का सस्ता और टिकाऊ फोन, 16GB तक रैम और 5500mAh की बैटरी से लैस; मात्र इतनी है कीमत

Infinix Note 50X 5G+ भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को कंपनी अफोर्डेबल सेगमेंट में लेकर आई है। Note 40x के सक्सेसर के तौर पर आए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर दिया गया है। पानी-धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली हुई है।

फोन में कैमरा के साथ एक्टिव हेलो लाइट भी दी गई है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं।

लॉन्च हुआ Infinix का सस्ता और टिकाऊ फोन

Infinix Note 50X 5G+ प्राइस और सेल

इंफिनिक्स नोट 50x की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है। फोन 3 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इसमें ब्रीज ग्रीन, इंचैंटेड पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन मिलते हैं। पहली सेल में 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। फोन के 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

इंफिनिक्स नोट 50x 5G+ स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- लेटेस्ट फोन में 6.67 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 672 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 1600 X 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.20 है।

प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर दिया गया है। जिसे माली G615 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

मेमोरी- फोन में दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। इस 16 जीबी तक रैम को एक्सटेंड किया जा सकता है।

लॉन्च हुआ Infinix का सस्ता और टिकाऊ फोन

ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Xos कस्टम स्किन पर रन करता है। इसमें इंफिनिक्स वन टैप एआई का सपोर्ट भी मिला हुआ है।

कैमरा- फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी- इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स- फोन को पानी-धूल से सेफ रखने के लिए IP64 की रेटिंग मिली हुई है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। इसमें Hi-Res, DTS Audio और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कनेक्टिविटी- फोन में 5G, 4G LTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Note 50x 5G launched in India with MediaTek Dimensity 7300 Ultimate 50MP camera price and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X