लॉन्च से पहले Infinix Note 50x की कीमत का खुलासा, जानें क्या कुछ होगा खास
इनफिनिक्स 27 मार्च को अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix Note 50x लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में दमदार प्रोसेसर और डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा। इसके अलावा शानदार फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, लेकिन अन्य कैमरा सेंसर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। फोन के लॉन्च से पहले GSMArena की रिपोर्ट ने Note 50x की कीमत का खुलासा किया है। अब यह जानना दिलचस्प होगा कि इस फोन की कीमत किस सेगमेंट में होगी।
infinix note 50x संभावित स्पेसिफिकेशन
infinix note 50x के बारे में फ्लिपकार्ट मोइक्रोसाइट ने पुष्टि की है कि यह दुनिया का पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 7300 अल्टीमेट चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह फोन 90fps लैग-फ्री गेमिंग और आसान मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करेगा।

फोन में infinix के AI फीचर्स जैसे Falax Assistant, AI Note, AI Writing Assist और AIGC पोट्रेट मोड होंगे। इसके डिजाइन की बात करें तो infinix note 50x में नया जेम-कट कैमरा मॉड्यूल होगा, जो फोन के बैक पैनल के कलर में मेल खाता है। यह मॉड्यूल IR सेंसर और एक्टिव हेलो लाइट को एकीकृत करता है, जो विभिन्न लाइट इफेक्ट्स प्रदान करता है। इसके अलावा फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ आएगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो infinix note 50x पर्पल, ग्रे और ग्रीन कलर में उपलब्ध किया जाएगा। जिनमें से पहले दो में मेटैलिक फिनिश है और ग्रीन कलर में टेक्सचर्ड वेगन लेदर है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा मॉड्यूल होगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन साइड में होंगे, जिसमें पानर बटन संभवत: फिगरप्रिट सेंसर का काम करेगा। जबकि सिम ट्रे स्लॉट बाईं ओर स्थित होगा।
Infinix Note 50x की संभवित कीमत
Infinix Note 50x गेमिंग स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण हो सकता है। इसके पावरफुल प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ यह फोन शानदार गेमिंग औऱ फोटेग्राफी अनुभव प्रदान करने का दावा करता है। 12,000 रुपये से कम की कीमत में इसे एक बजट-फ्रेंडली गेमिंग फोन के रुप में पेश किया जा सकता है, जो इसे भारतीय बाजार में और अधिक लोकप्रिय बना सकता है। लॉन्च के बाद इस फोन की और खासियतें सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








