Home
Mobile

28 अप्रैल को लॉन्च होगा Infinix Smart 7 HD, 5000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर

28 अप्रैल को लॉन्च होगा Infinix Smart 7 HD

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix अपने नए स्मार्टफोन Infinix Smart 7 HD को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Infinix Smart 6 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर ला रही है। कंपनी द्वारा 28 अप्रैल को भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत मूल वेरिएंट से कम होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि इसके कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Infinix smart 7 hd का स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं। इसमें आपको HD रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसी के साथ आपको infinix smart 7 hd में के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसी के साथ ही आपको 4 GB तक रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें रैम एक्सटेंड से RAM को 3GB तक आप बढ़ा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन में टोटल रैम 7GB तक हो जाएगी। इसके बाद बात करते हैं इसके बैटरी की तो कंपनी ने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नए डिवाइस में 5000 mAh की बैटरी दे रही है।

28 अप्रैल को लॉन्च होगा Infinix Smart 7 HD

Infinix smart 7 hd के फीचर्स

वहीं इस फोन के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 13 MP का प्राइमरी कैमरा और AI लैंस दिया गया है। साथ ही सेल्फी लवर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल SIM सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी कनेक्टिविटी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। आपको बता दें अपकमिंग स्मार्टफोन infinix smart 7 hd में Unisoc SC9863A SoC प्रोसेसर पर काम करता है।

Infinix smart 7 hd के कलर

वहीं infinix smart 7 hd के कलर की बात करें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। जिसमें ब्लू और ग्रीन दो रंग शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix is going to launch its new smartphone Infinix Smart 7 HD in India on 28 April. The company will bring this smartphone as an upgrade version of Infinix Smart 6. In this new smartphone, you will also get some special features along with 5000mAh battery and 4GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X