Home
Mobile

Infinix Smart 7 की 6,000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज के साथ भारत में एंट्री, जानें कीमत

Infinix Smart 7 Launched: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने हैंडसेट Infinix Smart 7 के नए 128GB स्टोरेज मॉडल को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 8 हजार से भी कम तय किया है। आपको बता दें, साल की शुरूआत फरवरी में ही इनफिनिक्स ने अपनी Smart Series के तहत Infinix Smart 7 को देश में लॉन्च किया था। जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट के साथ लाया गया था। तो चलिए आपके इस नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और इस फोन की खासियत के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Infinix Smart 7 के नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत

Infinix Smart 7 के 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज को फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया था। जिसे आप अभी फिलहाल 8 हजार से भी कम कीमत यानि कि, महज 7,999 रुपये में खरीदा सकते हैं। जिसमें आपको नाइट ब्लैक, एमरेल्ड ग्रीन और ब्लू तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Infinix Smart 7 128GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 7 खूबियां

Infinix Smart 7 में आपको 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। जो 60Hz की रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc SC9863A प्रोसेसर शामिल किया गया है। इस फोन में एंड्रॉइड 12 आधारित XOS 12 मिलेगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर्स को भी शामिल किया गया है। जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं, Infinix ने फरवरी में ही इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट के साथ भारत में लॉन्च किया था। इसी के नए वेरियंट 128GB को अब भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया गया है । इसके अलावा इस हैंडसेट में सभी स्पेसिफिकेशन 64GB के जैसे ही है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरे के साथ आपको डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लटूथ 4.2 जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In Infinix Smart 7, the company is giving its users a 6.6-inch HD+ display with a 6000mAh battery. Its 128 GB storage has been introduced in India for less than 8 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X